दस बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार Ten arrested with liquor bottle

गोपालगंज, (संवाददाता)  उचकागांव थाना क्षेत्र के साखे खास बाजार में पुलिस ने छापामारी की दस बोतल शराब के साथ एक शराब बेचने वाले को गिरफ्तार किया है । बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि साखे खास गांव में शराब बेची जा रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने साखे साख बाजार में छापामारी कर दस बोतल शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति साखे खास गांव निवासी दिनेश पासी बताया जाता है। यह बाजार में घूम घूम कर शराब बेचता था। इसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने गुरुवार को इसे जेल भेज दिया।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment