लूट का खुलासा , 6 शातिर बदमाश लूट के 3 लाख रूपये 2 तंमचें समेत गिरफ्तार Loot, revealing vicious crooks robbing 6 Tnmchen including 3 lakh 2 arrested

गाजियाबाद, (संवाददाता) थाना भोजपुर पुलिस ने एक लूट का खुलासा करते हुए 6 शातिर लूटेरों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने इनके निशानदेही पर लूट के 3 लाख रूपए 2 तमंचे 3 मोटरसाईल बरामद किया है ।
ज्ञात हो भोजपुर क्षेत्र ग्राम महमूदपुर के पास से अज्ञात बदमाशों द्वारा  इकबाल पुत्र महमूद निवासी मदीना कालोनी थाना लिसाडी गेट जनपद मेरठ से 9 लाख 10 हजार रूपये लूट लिये गये थे। जिसके सम्बन्ध मे थाना भोजपुर में आईपीसी की धारा 392 के तहत 4 लडके, 2 मोटर साईकिल पर सवार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया था ।
इस घटना का सफल खुलासा करते हुए थाना भोजपुर पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम गाजियाबाद ने सयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए बीती रात को टयूवैल अबलपुर बम्बे की पुलिया के पास से 6 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। जिनके कब्जे से लूटे गये 3 लाख रूपये नकद, 2 तंमचें 315 बोर, 4 जिन्दा कारतूस, 4 नाजायज चाकू व 3 मोटर साईकिल बरामद हुई है। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में  विशाल पुत्र ऋषिपाल निवासी ग्राम परतापुर थाना पिलखुआ जनपद हापुड ,गौरव पुत्र रविन्द्र निवासी ग्राम अतरौली थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद , नदीम पुत्र शौकिन निवासी ग्राम अतरौली थाना भोजपुर ,राशिद पुत्र फकरूददीन निवासी सामली थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद, मीनू पुत्र सुखपाल निवासी ग्राम परतापुर थाना पिलखुआ जनपद हापुड, नीटू पुत्र राजेश निवासी उल्हैडा थाना गुलावटी जनपद बुलन्दशहर है । पुलिस ने इनके निशानदेही पर 2 तंमचें मय 4 जिन्दा कारतूस, 4 नाजायज चाकू, लूटे गये 3 लाख रूपयें तथा 3 मोटर साईकिल बरामद किया है ।
अवैध शराब बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना विजयनगर पुलिस ने बीती रात्रि लोको सेड तिराहे के पास से अभियुक्त कमल पुत्र टिटू निवासी भूड भारतनगर थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 30 पव्वै अग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुए है।
हत्या के अभियोग मे वाछिंत अभियुक्त - थाना कविनगर पुलिस ने आज सुबह लालकुआॅ से अभियुक्त योगेन्द्र गिरी पुत्र बिरजू गिरी निवासी मानेश्वर पार्क कृष्णा बिहार कालोनी लालकुआॅ थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किया गया अभियुक्त थाना कविनगर के  धारा 328,302 भादवि मे वाछिंत चल रहा था।
अवैध शराब बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने कासिम बिहार चैक से अभियुक्त सुरेश प्रसाद निवासी नागेन्द्र प्रसाद निवासी मौ0 कासिम बिहार थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 96 पव्वै देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुए है।
2 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, लूट का 1 लैपटाॅप, 1 मोबाइल फोन व 350 रूपये बरामद - थाना मसूरी पुलिस ने कल रात डासना चैकी के सामने चैंिकग के दौरान दो अभियुक्त  यामीन पुत्र जब्बार निवासी पिपलेहडा थाना धौलाना जनपद हापुड तथा  आमीर पुत्र अफसर निवासी पिपलेहडा थाना धौलाना जनपद हापुड को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से  एक लैपटाॅप, 1 मोबाइल फोन व 350 रूपये नकद बरामद हुए है ।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment