.पटना, बिहार में बाढ़ राहत के मुद्दे पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग में लगभग एक घंटे तक चली मुलाकात में राजद अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से राहत कार्य में तेजी लाने के साथ ही फसल क्षति और गृह क्षति का आकलन कराने का अनुरोध किया।
दूसरे चरण की बाढ़ में अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, पटना, वैशाली, सारण, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय, समस्तीपुर और भागलपुर में 1429500 परिवार और 608000 हेक्टेयर में फसल प्रभावित हुई है। इसके अलावा 16400 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।
राजद अध्यक्ष ने कहा कि बाढ़ से भारी तबाही हुई है। राज्य सरकार अपनी तरफ से बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रही है। बाढ़ का पानी उतरने के बाद लोगों का जीवन तेजी के साथ सामान्य हो, इसके लिए हर कारगर उपाय किया जाएगा। मुख्यमंत्री के साथ बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं के समाधान पर बात हुई है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से बहुत तबाही हुई है , ऐसे समय में हमारा कर्तव्य बनता है कि जितना ज्यादा हो सके प्रभावित लोगों का मदद किया जाए ।

0 comments:
Post a Comment