अमूल दूध के वितरक से बाइक सवार बदमाशों ने 3.5 लाख लूटे Amul milk distributor bike riders miscreants looted 3.5 million

गाजियाबाद, (संवाददाता )  लोनी बार्डर थाना क्षेत्र के बलराम नगर गेट पर हथियारों से लैस मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाश अमूल दूध के वितरक से 3.5 लाख रुपये लूट ले गए। लूटपाट के दौरान पीड़ित की बदमाशों से रुपये से भरे बैग को लेकर छीना झपटी भी हुई। इस बीच बदमाशों की एक पिस्टल मौके पर ही गिर गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की बारीकी से जांच में जुट गई ।
जानकारी के अनुसार अपरकोट निवासी परवेज अहमद (30) पुत्र शकील अहमद की दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर गिरी मार्केट सलाम होटल के निकट कामिल इंटरप्राइजेज नाम से दुकान चलाते हैं । वह अमूल दूध के वितरक हैं। बृहस्पतिवार की दोपरह करीब 1.15 बजे वह 3.5 लाख रुपये एक बैग में भरकर मोटरसाइकिल से बलराम नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में जमा कराने के लिए जा रहे थे। इस दौरान वह जैसे ही दिल्ली-सहारनपुर मार्ग से बलरामनगर की तरफ मुड़े तो कालोनी के गेट पर पहले से खड़े एक बदमाश ने तेजी से आकर उनके कनपटी पर पिस्टल लगा दी और बैग छीनने लगा। जबकि एक बदमाश मोटरसाइकिल स्टार्ट करके सड़क पर खड़ा था और एक पिस्टल लेकर पास में ही खड़ा था। रुपयों से भरे बैग को लेकर परवेज की बदमाश से छीना झपटी होने लगे। मोटरसाइकिल पर खड़े रहने के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और बैग भी छूट गया। बैग की छीना झपटी में उस बदमाश की पिस्टल गिर गई। बैग हाथ में आते ही तीनों बदमाश फरार हो गए।
परवेज ने तत्काल ही सौ नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बार्डर थाना प्रभारी रणवीर ंिसंह, कोतवाली प्रभारी एपी सिंह के अलावा पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार यादव तत्काल ही मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित से घटना की जानकारी ली तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की।
इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी लोनी का कहना है कि घटना स्थल कुछ ही दूरी पर नाका लगा है, इसके साथ ही दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर कई स्थानों पर चे¨कग कि जा रही है। बदमाश आसपास के ही मालूम पड़ते हैं। इन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

 
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment