नई दिल्ली, (विशेष संवाददाता) वायुसेना प्रमुख अरूप राहा ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘पाक अधिकृत कश्मीर आज भी हमारे शरीर में एक कांटा बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बड़ी संख्या में सैनिकों का दस्ता, सैन्य उपकरणों, हथियार और रसद पहुंचाया गया है। अग्रिम रेंजरों को बंद कर दिया गया। इसमें भारतीय वायुसेना ने एक बड़ी भूमिका निभाई।
जब हम एक शांतिपूर्ण समाधान के लिए संयुक्त राष्ट्र के पास गए तब ये समस्या एक उच्च नैतिक स्तर से बाहर हो गई थी। लेकिन फिर भी समस्या का समाधान नहीं निकला।‘ बता दें कि घाटी में आंतकी वानी के मौत के बाद से जारी हिंसा पर सरकार लगाम कसने की पूरी कोशिश कर रही है।
मसलन सेना और वायुसेना की कई टुकड़ियों को सुरक्षा के लिहाज से तैनात कर दिया गया है। सुरक्षा बल घाटी में शांती बहाल करने के काम में जुटे हैं। बता दें कि पिछले डेढ़ महीने से जारी हिंसा के बाद पिछले दो दिनों से श्रीनगर व घाटी के कई हिस्सों से कर्फ्यू हटाया गया और टेलिफोन सेवाओं को बहाल कर दिया गया। घाटी में जिंदगी पटरी पर लौटती नजर आ रही है। साथ ही पीएम मोदी की बलूच नीति पाकिस्तान के गले की हड्डी बनती जा रही है।

0 comments:
Post a Comment