कावेरी विवाद:मोदी की लोगों से संयम बरतने की अपील Cauvery row: Modi urged people to exercise restraint

नयी दिल्ली,  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कावेरी जल बंटवारे पर उच्चतम न्यायालय के हाल के आदेश के बाद कर्नाटक और तमिलनाडु में उपजे हालात पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए वहां के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
श्री मोदी ने आज एक बयान में कहा कि लोकतंत्र में समाधान संयम और परस्पर बातचीत के जरिए तलाशे जाते हैं।
पिछले दो दिनों से कर्नाटक और तमिलनाडु में हिंसा और आगजनी की जो घटनाएं हुई हैं,उनका सीधा नुकसान गरीबों और देश को हो रहा है।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment