सिंघल की छुट्टी, राहुल भटनागर उत्तर प्रदेश के नये मुख्य सचिव Singhal's holiday, the new Chief Secretary of Uttar Pradesh Rahul Bhatnagar

लखनऊ,   (संवाददाता)  अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज एक बडा फैसला लेते हुये करीब दो महीने पहले उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव नियुक्त हुये दीपक सिंघल की आज छुट्टी कर दी और उनके स्थान पर वित्त आयुक्त राहुल प्रसाद भटनागर को सूबे का नया मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्री सिंघल के स्थान पर वित्त आयुक्त एवं प्रमुख सचिव, वित्त, संस्थागत वित्त एवं चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग तथा अपर स्थानिक आयुक्त उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली राहुल प्रसाद भटनागर को मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।
श्री भटनागर प्रमुख स्थानिक आयुक्त, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली तथा अध्यक्ष, पिकअप की जिम्मेदारी भी रहेगी।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment