- हज हाउस का परिसर चार एकड़ एवं 51 करोड़ की लागत।
- मुख्य मंत्री ने वितरित किया 1500 श्रमिकों को साईकिल।
गाजियाबाद , ( मनीष पांडेय ) उ0प्र0 के मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि पिछले लोक सभा चुनाव में उ0प्र0 की जनता ने सबसे अधिक सांसद चुनकर केन्द्र में भाजपा की सरकार बनायी , लेकिन केन्द्र की सरकार प्रदेश को मिलने वाली 9 हजार करोड़़ की सहायता राशि अभी तक प्रदेश को नही दिया है। जिससे विकास के कार्य वाधित हो रहे है। इसके वावजूद भी हमने अपने संसाधनों से प्रदेश को वहुमुॅखी विकास के रास्ते पर आगे बढा रहे है। मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने आज गाजियाबाद में नवनिर्मित आला हजरत हज हाउस के लोर्कापण के बाद वहाॅ उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुये यह बात कही।
उन्होंने यह भी कहा कि हज हाउस का प्रयोग साल में ढेड से दो महीने होता है। इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि शेष अवधि में लखनऊ एवं गाजियाबाद के हज हाउस में कोचिंग की व्यवस्था की जायेगी। इस अवसर पर मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उ0प्र0 सरकार ने देश में सबसे ज्यादा लैप्टौप बाॅटा है और आने वाले समय में हर गरीब के हाथ में मोवाईल भी दी जायेगी।
इस अवसर पर उन्होंने समारोह की अध्यक्षता कर रहे उ0प्र0 के केबिनेट मंत्री एवं उ0प्र0 राज्य हज कमेटी की अध्यक्ष मौ0 आजम खाॅ को बधाई देते हुये कहा कि उनके सद्प्रयास एवं निरन्तर मार्ग दर्शन में इस शानदार हज हाउस का निर्माण हुआ। उन्होंने कहा कि सरकारी निर्माण एजेन्सी के द्वारा बनाये गये यह हज हाउस देखने में भव्य एवं गुणवत्ता में उत्तकृष्ट है।
मुख्य मंत्री ने कहा कि इस अत्याधुनिक हज हाउस के निर्माण के फलस्वरूप पश्चिमी उ0प्र0 के 16 जिलों के 8 हजार से 10 हजार हज यात्री प्रत्येक वर्ष लाभान्वित होगें। 7 मजिलें भवन में निर्मित आधुनिक सुख सुविधाओं से सुसज्जित इस हज हाउस में एक समय पर 1886 हज यात्रियों के रूकने की सुविधा उपलब्ध है। अब एक ही परिसर में हज यत्रियों के रूकने, खान,पान,बैकिगं,वीजा,पास पोर्ट आदि की समस्त सुविधायें एक साथ उपलब्ध हो सकेगी।
इस अवसर पर मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हमें खुशी है कि इस हज हाउस का शिलान्यास नैताजी मुलायम सिंह यादव जी ने किया था जिसकी अध्यक्षता आजम खाॅं साहव ने किया था। मुझे खुशी है कि उसी हज हाउस का मैं आज लोकार्पण कर रहा हुॅ और उसकी अध्यक्षता आजम खाॅ साहव ही कर रहे है। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 के आगामी विधान सभा चुनाव में सर्वे के अनुसार समाजवादी पार्टी अन्य पार्टियों के मुकावले काफी आगे चल रही है। उन्होने लोगो से अपील की वह पुनः समाजवादी पार्टी की सरकार बनावे ताकि विकास के जो कुछ कार्य अधूरे रह गये है उसे पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने उ0प्र0 में सडक निर्माण विधुत, शिक्षा, स्वास्थ्य,एवं अन्य शोसल सैक्टर में काफी काम किया है जो सबको दिखायी भी दे रहा है।
इस अवसर पर मुख्य मंत्री जी ने पंजीकृत श्रमिकों को 1500 साईकिल,दिव्यागों को 31 ट्राई साईकिल, तथा 473 लैप्टोप का वितरण किया। इसके अतिरिक्त समाज वादी पेंशन के 2 हजार लाभार्थियों को 30 लाख रूपये का चैंक भी वितरित किया। इस अवसर पर उन्होंने हज हाउस परिसर में वृक्षारोपण भी किया एवं हज हाउस का निरीक्षण किया।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे उ0प्र0 के केविनेट मंत्री तथा उ0प्र0 राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष आजम खाॅं ने कहा कि यह हज हाउस मात्र एक इमारत नही है,बल्कि रिस्तों का पैगाम एवं बुनियाद है। उन्होंने कहा कि हमारी मंजिल अब लखनऊ के साथ-साथ दिल्ली भी है। इस हज हाउस के उद्घाटन ने सिद्ध कर दिया है कि हिन्दुस्तान कल भी धर्म निरपेक्ष था और आज भी धर्म निरपेक्ष है। उन्होंने बताया कि इस हज हाउस के निर्माण पर लगभग 51 करोड़ रूपये खर्च हुये है, और 04 एकड क्षेत्र में इसका कुल परिसर है इस अवसर पर मंत्री श्री आजम खाॅ ने कहा कि अगले वर्ष से प्रदेश में कोई भी पैर से चलाने वाला रिकशा नही चलेगा, ऐसे रिक्शा चालकों के प्रति हमारी सरकार गम्भीर है।
इस अवसर पर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री साहिद मंजूर मनोरंजनकर मंत्री, मदन चैहान,सांसद सुरेन्द्र नागर, गाजियाबाद के जिला सपा अध्यक्ष, शाजिद हुसैन, नगर अध्यक्ष संजय यादव, राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती राजदेवी चैधरी, विधायक मौ0 गुलाम, एवं सपा के साहिबाबाद प्रत्याशी, तथा पूर्व जिला अध्यक्ष राशिद मलिक, डा0 सागर शर्मा, दिशान्त त्यागी, मण्डलायुक्त आलोक सिन्हा, जिलाधिकारी निधि केसरवानी, एस0एस0पी0 के सुनिल इमेनुएल जी0डी0ए0 केे उपाध्यक्ष विजय यादव, सचिव रविन्द्र गोडबोले, मुख्य विकास अधिकारी कृष्णा करूणेश, तथा मण्डल एवं जनपद के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।


0 comments:
Post a Comment