इटावा. यूपी पुलिस के कई अफसर आए दिन सुर्खियों में रहते हैं. अब मामला इटावा का है. खाकी में खड़े इस अफसर ने जब मंत्री शिवपाल के पैर छुए. सपा सरकार में कद्दावर मंत्री शिवपाल यादव जब इटावा के बढ़पुरा इलाके के कुण्डेश्वर मंदिर में विशाल मेले का आगाज करने पहुंचे तो जनता अपने मंत्री को देखने के लिए खड़ी थी. अभी शिवपाल हेलीकॉप्टर से उतरे ही थे कि जसबंतनगर में ट्रैफिक सीओ चंददेव यादव अपनी स्वामिभक्ति दिखाई और उनके पैर छू लिए.
शिवपाल सिंह यादव के दौरे के दौरान हेलीकॉप्टर के पास ही अपर पुलिस अधीक्षक क्राइम महात्मा प्रसाद भी खड़े थे. सीएम अखिलेश तो पुलिस का मनोबल बढ़ाने वाली बात करते हैं, लेकिन पब्लिक के बीच वर्दीवाले यूं मंत्रियों और विधायकों के पैर छूकर जनता का मनोबल गिरा देते हैं. लगभग दो साल पहले शिवपाल यादव का हेलीकॉप्टर जब पुलिस लाइन में उतरा था. उस वक्त इटावा के तत्कालीन अपर पुलिस अधीक्षक ऋषिपाल सिंह यादव और नगर मजिस्ट्रेट शारदा प्रसाद यादव ने उनके पैर छुए थे. इसके बाद शिवपाल दौरे के दौरान हेलीकॉप्टर के पास वीडियोग्राफी बैन कर दी गई थी ताकि मंत्रियों के प्रति वर्दीवालों की स्वामिभक्ति कैमरे में कैद न हो सके.



0 comments:
Post a Comment