दिल्‍ली: बुराड़ी में सरेआम चाकू से गोदकर युवती की हत्‍या-Death By A Stalker In Burari

crime-in-biharनई दिल्‍ली : दिल्ली में फिर दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जब एक सिरफिरे ने सरेआम चाकू से गोदकर एक लड़की की हत्‍या कर दी।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सरेआम एक युवक ने चाकू से लगातार वारकर लड़की की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। लड़की की उम्र 21 साल बताई जा रही है। आरोपी युवक ने चाकू से लगभग 22-23 बार हमला किया। मंगलवार सुबह लेबर चौक के पास अचानक एक युवक ने एक लड़की पर हमला कर दिया। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते युवक ने चाकू से युवती पर एक के बाद एक कई वार कर डाले। लड़की लहूलुहान होकर सड़क पर ही गिर पड़ी। इसके बाद भी युवक ने नीचे बैठकर युवती पर फिर चाकू से कई वार किए। हालांकि बाद में लोगों ने युवक को पकड़ लिया और युवक को पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने युवती का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
घायल युवती को फौरन आईएसबीटी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment