नई दिल्ली, (क्राईम संवाददाता} अश्लील सीडी स्कैंडल में फंसे दिल्ली के पूर्व मंत्री संदीप कुमार के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर सुल्तानपुरी थाने में रेप का केस दर्ज हुआ है। जानकारी मिली है कि उन्होंने रोहिणी के डीसीपी ऑफिस में सरेंडर कर दिया है।
महिला का आरोप है कि वह राशन कार्ड बनवाने गई थी, मजबूरी का फायदा उठाया। संदीप ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर पिला दिया और रेप किया। बाद में नौकरी का झांसा भी दिया। पीड़ित महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। दावा किया जा रहा हे कि ये वही महिला है जो सीडी में मंत्री के साथ नजर आई थी। महिला का कहना हे िकवह बदनामी नहीं चाहती है ।
दिल्ली के सुल्तानपुरी थाने पहुंची महिला ने मीडिया से कहा, मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं। मैं बदनामी नहीं चाहती। मेरा नाम और पहचान उजागर न हो।
ये घटना एक साल पहले की है। मैं राशन कार्ड बनवाने गई थी। उन्होंने (मंत्री ने) पहले तो मुझे ठंडा पिलाया। थोड़ी देर बातचीत की। बोले- मेरे साथ बैठो। कुछ देर बाद लाइट बंद करने गए। क्या पता वीडियो चालू किया हो। इससे पहले, संदीप कुमार को आम आदमी पार्टी ने शनिवार को प्राइमरी मेंबरशिप से सस्पेंड कर दिया।
बुधवार रात संदीप की कथित तौर पर एक अश्लील सीडी और कुछ फोटोग्राफ्स सामने आए थे। कार्रवाई करते हुए केजरीवाल ने उन्हें बर्खास्त कर दिया था। जबकि संदीप खुद को बेगुनाह बता रहे हैं।
शुक्रवार को क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की थी । संदीप कुमार के खिलाफ दिल्ली क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी। इससे पहले पुलिस ने उनके पूर्व कैम्पेन मैनेजर समेत 3 लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने एलजी ऑफिस और मीडिया तक संदीप की सीडी पहुंचाने वाले ओमप्रकाश राठौर से सीडी मांगी थी।
महिला के सामने आने पर केजरीवाल ने ट्वीट किया- अगर महिला के आरोप सही हैं तो यह बहुत गंभीर मामला है। संदीप को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए।
शुक्रवार को इसी मसले पर पार्टी में राय बंटती हुई नजर आई। पार्टी चीफ केजरीवाल की राय से अलग पार्टी के स्पोक्सपर्सन आशुतोष ने एक ब्लॉग लिखकर संदीप का बचाव किया। आशुतोष ने सवाल उठाया था कि दो बालिग लोगों का आपसी रजामंदी से सेक्स करना क्राइम कैसे हो सकता है? उन्होंने गांधी, नेहरू और वाजपेयी का उदाहरण देते हुए लिखा, भारत का इतिहास ऐसे नेताओं और नायकों के उदाहरणों से भरा पड़ा है, जिन्होंने सामाजिक बंधनों से इतर जाकर अपनी इच्छाओं की पूर्ति की। एडविना माउंटबेटन के साथ नेहरू के रिश्ते के बारे में पूरी दुनिया जानती है।
बीजेपी के संबित पात्रा ने कहा, आप ने जनता को शर्मसार किया है। एक महिला राशन कार्ड बनवाने गई थी। उसके बाद ऐसा किया। एक मंत्री की गांधी, नेहरू और वाजपेयी से तुलना की गई। मानो संदीप कोई बहुत बड़ा काम करके आया हो। दूसरी तरफ कांग्रेस के अजय माकन का कहना है कि आप ने राजनीति का स्तर गिराया है। हम राजघाट जाकर गांधीजी की समाधि पर मौन रखेंगे। आशुतोष ने बापू का अपमान किया है।
संदीप की मुश्किलें तीन किरदार बढ़ा सकते हैं । जयकिशन ने संदीप के खिलाफ सुल्तानपुरी से इलेक्शन लड़ा था । दावा किया जा रहा है कि संदीप की कुछ और सीडी इनके पास हैं। ओम प्रकाश वह सख्श है जिन्होंने संदीप की सीडी एलजी ऑफिस और मीडिया हाउस तक पहुंचाईं। लोकेंद्र राणा , संदीप के कैम्पेन मैनेजर रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि संदीप ने खुद सीडी बनाई। पत्नी के पैर छूने का दावा गलत। उनका कहना है कि सीडी संदीप ने खुद बनाई है, ताकि वह महिलाओं को ब्लैकमेल कर सके। एक न्यूज चैनल से राणा ने कहा, संदीप का कैरेक्टर खराब था। वह महिलाओं से गलत तरीके से पेश आता था। रोज पत्नी के पैर छूने वाली बात पूरी तरह से गलत है। मेरे सामने ही संदीप ने कई बार पत्नी को भद्दी गालियां दी थीं। बता दें कि संदीप ने महिला दिवस पर कहा था कि वे रोज पत्नी के पैर छूकर घर से निकलते हैं।



0 comments:
Post a Comment