ग्ंादगी को लेकर प्रदर्शन Dirt protest

साहिबाबाद, (प्रमुख संवाददाता)  आज को गरिमागार्डन के लागों का धैर्य जबाव दे गया और लोगों ने इकट्ठा होकर नगर निगम गाजियाबाद के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि गंदगी के कारण घर घर में लोग बीमार पड़े हैं लेकिन नगर निगम न तो नियमित सफाई करा रहा है न गंदगी पर कीटाणु नाशक दवाइयों का छिड़काव व फोगिंग करा रहा है।
      गारिमा गार्डन कालोनी की आरडब्लूए के अध्यक्ष गफ्फार सैफी ने बताया कि वार्ड 46 की सभी 11 कालोनियों मंे नियमित सफाई ना होने के कारण गंदगी के अंम्बार लगे हैं। यहा पर गंदगी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है
        नियमित नालियों व सड़क आदि की सफाई न होने तथा  कूड़ा नहीं उठाये जाने से मच्छरो का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिससे यहां पर तरह-तरह की संक्रामक बीमारियां महामारी की तरह फैल रही हैं। इस वार्ड की सभी कालोनियो में लगभग 50 प्रतिशत से ज्याद लोग बुखार से पीड़ित हैं। पिछले सप्ताह नगर निगम द्वारा मच्छरों से निजात पाने के लिए फाकिंग जरूर कराई गई थी लेकिन अधिकांश गलियां फौगिंग से छूट गई़।
           नगर निगम मेें भ्रश्टाचार का बोल बाला है जिससे गारिमा गार्डन वार्ड में नगर निगम द्वारा 28 सफाई कर्मी तैनात किये हैं लेकिन मोके पर सिर्फ 8 या 10 ही सफाई कर्मी होते हैं। जो इधर-उधर बैठ कर चले जाते है ओर रजिस्टर मै उपस्थिति सभी की दर्ज की जाती है। 
आर डब्ल्यूए ने गारिमा गार्डन की समस्याओं को लेकर अनेकों बार नगर निगम के संबन्धित आधिकारियांे को लिखित  ज्ञापन दिये। बार बार पत्र लिखने व व्यक्तिगत मुलाकात के बाबजूद पूरे 3 साल में नगर निगम ने इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की।
    आज के प्रदर्शन में आरडब्लूए अध्यक्ष गफ्फार सैफी संजय कुमार,सुधीर शर्मा,नजरुददीन सैफी,असरफ सैफी, शिवचरण सिंह, केपी सिंह,जफरुददीन, शकील अहमद,तथा शमशाद आदि ने भाग लिया।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment