सहिबाबाद, (संवाददाता) मानव कल्याण सेवा समिति,राजेन्द्र नगर,साहिबाबाद द्वारा अपना 23वां स्थापना दिवस उत्तम भवन, साहिबाबाद में मनाया गया।समाज सेविका श्रीमती सोनम त्यागी मुख्य अतिथि व चाॅद सचदेवा ने समारोह अध्यक्ष के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाई।
महासचिव हरिश्चन्द्र शर्मा ने समिति के का्रर्यक्रमों के विषय में संक्षिप्त रूप से बताते हुए समिति के संस्थापक अध्यक्ष श्री जी.सी.कपूर के 97 वर्ष आयु पूर्ति कर 98 वें वर्ष मेें पदार्पण करने की जानकारी दी।समिति के संरक्षक सी.एल.बरेजा ने इस अवसर पर समिति को समिति द्वारा चलाए जा रहे कम्प्यूटर सैंटर के लिए 2 कम्प्यूटर देने की घोषणा की।
मानव कल्याण श्रीमती निर्मला कपूर स्मृति हिन्दी निबन्ध लेखन प्रतियोगिता के विजेताओ को प्रथम शाहिद अफरीदी, द्वितीय भास्कर मिश्र व आसिफ अलवी, तृतीय अम्बालिका व ध्रव सभरवाल एवं 2 छात्रो को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय सोफिया पब्लिक स्कूल को चल वैज्यन्ति व शाल भेट की गई।
एक विक्लांग को श्रीमती पुष्पा सक्सेना द्वारा टाई साईकिल प्रदान की गई।
समिति द्वारा चलाई जा रही चल चिकित्सा की विशेष रूप से तारिफ करते हुए कहा कि समाज के गरीब तबके व मलिन कालोनियो में जा कर सेवा कार्य करना अपने आप में एक काबिले तारिफ काम है। इस मौके पर आए सभी का अध्यक्ष सुरेश चन्द्र शर्मा ने धन्यवाद किया। मथुरा प्रसाद गुप्ता,एस.डी अग्रवाल,एस.के. लूथरा, चके्रश जैन, गोविन्द राम गुप्ता,नरेश कपूर, आर. के. महरोत्रा के अलावा अन्य सदस्य मौजूद रहे।


0 comments:
Post a Comment