सवधान - बिजली बिल का फर्जी रसीद भी कट रहा Attention - fake receipts cut electricity bills

                           बिल नमूना  

साहिबाबाद,   (संवाददाता)   वसुंधरा सेक्टर-3 में एक घर से बिजलीकर्मी बनकर फर्जी बिजली का बिल जमा का रशीद देकर 8 रूपए लेकर एक युवक फरार हो गया है । पीड़िता ने इंदिरापुरम थाने में मामले की शिकायत दी है। 
जानकारी के अनुसार पीड़िता मोनका अपनी दो बेटियों के साथ बसुंधरा सेक्टर - 3 में रहती हैं । वह नोएडा काम करने जाती है । पिछले महीने जब वह अपने आॅफिस में थी तभी एक युवक उनके घर बिजलीकर्मी बनकर आया और बिजली का बिल जमा न होने पर कनेक्शन काटने की बात की । उसने बताया कि बिजली के बिल के आठ हजार रूपए हैं । मोनका की बेटियों ने घर में रखे 6 हजार रूपए उसे दे दिए और बाकी के दो हजार रूपए अपने मम्मी के आने के बाद शाम को देने के लिए कहा । युवक 6 हजार रूपए लेकर चला गया और शाम को आकर बकाया 2 हजार भी ले गया । उसने 8 हजार रूपए जमा का बिल दे गया । इस माह में बिजली का बिल जमा न होने पर बिजली आफिस से बिजलीकर्मी कनेक्शन काटने आया ।  मां उस दिन भी घर पर नहीं थी । बेटियों ने बिजलीकर्मी से बिल जमा होने का रशीद दिखाया , जिसे उसने फर्जी बताया । शाम पीड़िता मोनिका ने आकर इस मामले की शिकयत थाना इंदिरापुरम में की है । पुलिस मामले की जांच कर रही है । 

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment