बच्चा रेफर न करने पर अस्पताल में हंगामा Failure to refer a child to the hospital furore

साहिबाबाद, (संवाददाता)  वैशाली सेक्टर 4 के एक अस्पताल में आज दोपहर बच्चे को दूसरे अस्पताल में रेफर न करने पर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। इसके बाद परीजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में मामले की शिकायत दी है।
शिवकुमार चैहान का बच्चे की तबियत कल अचानक बिगड़ गई । वह अपने ड्यूटी पर गए हुए थे । उनके एक दोस्त ने उनके बच्चे को वैषाली सेक्टर - 4 के चन्द्र लक्ष्मी अस्पताल में लेकर गया । चैान अपने परिवार के साथ वैशाली सेक्टर 7 के रामप्रस्था ग्रीन में रहते हैं। बच्चे को अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया गया । लेकिन थोड़ी देर बाद ही उसे आईसीयू में भेज दिया गया । परिजनों का कहना है कि शाम तक बच्चा रोता रहा । कई बार बच्चे के बारे में डाॅक्टरों से पूछा गया , लेकिन उनहोंने कोई जवाब नहीं दिया । कुछ भी बीमारी के विषय में बताने को तैयार नहीं थे । रात बच्चे के दर्द का बहाना बनाकर सभी लोगों को शात कर दिए । आज सुबह जब बच्चे को दूसरे अस्पताल में रेफर की बात डाक्टरों से कि गई तो उन्होंने मना कर दिया । ज्यादा जोर देने पर परिजनों से गुंडागर्दी पर उतारू हो गए और परिजनों से मारपीट कर दी । इसके बाद बच्चे के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया । 
इस मामले में वैशाली चैकी प्रभारी कमलेश यादव ने बताया कि प्ीड़ित ने थाने में मामले कि शिकायत की है , जिसकी जांच की जा रही है । उधर अस्पताल के एमडी मुकेश कुमार ने इस मामले में पूछने पर कोई जवाब नहीं दिया ।  



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment