पाक ने भारत को दी परमाणु हमले की धमकी Pakistan gave India a threat of nuclear attack

नई दिल्ली,   जम्मू-कश्मीर के उरी में सेना कैंप पर हुए आत्मघाती हमले के तुरंत बाद पाकिस्तान ने भारत को परमाणु हमले की धमकी दी है।
 पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक पाक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि पाकिस्तान भारत पर परमाणु हमला कर सकता है। उन्होंने कहा कि अगर भारत पाक के अस्तित्व पर हमला करता है तो भारत को उसका अंजाम झेलना होगा।

आतंकी हमले के बाद गृहमंत्रालय ने देशभर के एयरपोर्ट के लिए अलर्ट जारी किया है। मंत्रालय ने अलर्ट जारी करते हुए सभी एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। पूरे देश में एयरपोर्ट पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। 
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment