गाजियाबाद: संक्षिप्त
चोरी की मोटर साईकिल सहित एक गिरफ्तार
चोरी की मोटर साईकिल सहित एक गिरफ्तार
गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना साहिबाबाद पुलिस ने आज सुबह सीआरसी कट से रिजवान पुत्र रफीक निवासी शहीदनगर थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक चोरी की हीरो पैशन मोटर साईकिल बरामद हुई है।
4 पेटी अवैध शराब बरामद, 1 गिरफ्तार - थाना लिंकरोड पुलिस ने कल रात सब्जी मण्डी के पास से राना पुत्र रामबहादुर निवासी झण्डापुर थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 4 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है।
अवैध गांजा बरामद, 1 गिरफ्तार - थाना इन्दिरापुरम पुलिस ने कल शाम रामपार्क से अभियुक्त भुवनेश्वर पुत्र बमई निवासी भगरोगी बिहार को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।
चोरी की मोटर साईकिल बरामद, 2 गिरफ्तार - थाना कविनगर पुलिस ने कल शाम औधोगिक क्षेत्र से अरूण पुत्र जोगेन्द्र निवासी रजापुर थाना कविनगर अनिकेत पुत्र अमरीश गहलोत निवासी शास्त्रीनगर थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से थाना कविनगर से चोरी से संबंधित हीरो होण्डा प्रो मोमर साईकिल बरामद हुई है।
अवैध शराब बरामद, 1 गिरफ्तार - थाना कोतवाली पुलिस ने कल रात रेलवे लाइन गाऊशाला फाटक के पास से दीपचन्द पुत्र लटूरी राम निवासी सराय नजर अली थाना कोतवाली जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 37 पव्वै अग्रेजी शराब गोवा मार्का बरामद हुई है।
तंमचे सहित अभियुक्त गिरफ्तार - थाना कविनगर पुलिस ने कल कार्टेज चैराहे के पास से संजीव पुत्र सुरेश पाल निवासी रजापुर थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से एक तंमचा 7.65 एमएम व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है।
अवैध शराब बरामद, 1 गिरफ्तार - थाना सिहानीगेट पुलिस ने कल रात पुराना बस अडडे के पास से विनोद पुत्र बाबू लाल निवासी सगम पार्क थाना माॅडल टाऊन दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 47 पव्वै अग्रेजी शराब बरामद हुए है।



0 comments:
Post a Comment