अखिलेश ने मंत्रिमंडल से किया गायत्री प्रजापति और राजकिशोर सिंह को बर्खास्त The Gayatri Prajapati and Raj Kishore Singh Yadav's cabinet sacking

लखनऊ,  (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार की छवि को साफ-सुथरी बनाये रखने के लिये आज एक महत्वपूर्ण फैसले में भ्रष्टाचार के आरोपी दो मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया।
मुख्यमंत्री श्री यादव ने कैबिनेट मंत्री भूतत्व एवं खनिकर्म मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति और पंचायती राज एवं लघु सिंचाई मंत्री राजकिशोर सिंह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की संस्तुति राज्यपाल रामनाईक को भेजी थी जिसे उन्होने स्वीकार कर लिया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्री यादव ने खनन मामले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से वापस लेने की अपील को इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा ठुकरा देने के बाद भूतत्व एवं खनिकर्म मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को तथा कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह को बस्ती में अवैध रूप से भूमि कब्जा करने के आरोप में बर्खास्त किया गया है।'

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment