स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है: जिलाधिकारी Healthy body is to develop healthy brain: DM



  • स्वस्थ शरीर के लिये शारीरिक स्वच्छता आवश्यक

गाजियाबाद, (संवाददाता)  स्वस्थ शरीर मे ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है । जब बच्चा शारीरिक रूप से स्वस्थ होता तो निश्चय ही उसका मानसिक विकास अच्छी तरह से हो सकेगा । बच्चो को स्वस्थ रखने के लिए सन्तुलित आहार व स्वच्छता अवश्यक है । स्वच्छ पेयजल एवं व्यक्तिगत स्वच्छता से बच्चो को अनेक बीमारियो से बचाया जा सकता है ।
जिलाधिकारी निधि केशरवानी ने आज ब्लाक मुरादनगर के ग्राम बसन्तपुर सैथली के प्राथमिक विधालय मे आयोजित कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे ये विचार व्यक्त किये । जिलाधिकारी ने इस अवसर पर बडी सख्या मे एकत्रित ग्रामवासियो को स्वच्छता एवं पेट के कीडो से बच्चो को बचाने के बारे मे विस्तार से बताया है उन्होने कहा कि भोजन से पहेल साबुन से हाथ धोना आवश्यक है क्योकि हाथ की गन्दगी से अनेक बीमारियो के बैक्टीरिया शरीर मे प्रवेश कर जाते है बच्चो के पेट मे कीडे स्वच्छता के अभाव मे ही होते है । जिलाधिकारी ने कहा कि आज कृमि मुक्ति दिवस के अवसर सभी स्कूलो एवं आंगनवाडी केन्द्रो पर एक से उन्नीस वर्ष तक के बच्चो को कृमि नाशक दवा अलवेन्डाजाल खिलायी जा रही है सभी अभिभावक अपने बच्चो को ये दवा खिलाये । जिलाधिकारी ने इस अवसर पर गाँव के बच्चो को कृमि नाशक दवा स्वयं खिलायी तथा बच्चो को पोष्टिक आहार योजना के तहत फल वितरित किये । 


केसरवानी ने आज ग्राम बसन्तपुर सैथली मे हुए विकास कार्यो का निरीक्षण किया तथा ग्रामवासियो की समस्याए सुनी । उन्होने नाली, खडंजा, जल निकासी, आंगनवाडी केन्द्र , प्राथमिक केन्द्र आदि का निरीक्षण किये । ग्रामवासियो द्वारा मैन रोड से गाँव तक जाने वाली टूटी सडक की मरम्मत की माग की जिलाधिकारी ने मोके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियन्ता को एक माह मे सडक मरम्मत का कार्य पूरा करने के निर्देश दिये । ग्रामवासियो ने गाँव की नहर मे पानी के अनुपलब्धता की समस्या रखी जिस पर जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि वो सिचाई विभाग के सम्बन्धित अधिसासी अभियन्ता से सम्पर्क करके नहर मे पानी की व्यवस्था कराये ।
इस अवसर पर अपरमुख्य चिकित्सा अधिकारी डा संजय अग्रवाल, उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास धिकारी सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी उपस्थित रहे ।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment