गाजियाबाद, (संवाददाता) विकास श्रीवास्तव सचिव. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजियाबाद ने बताया है कि उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजियाबाद के तत्वावधान मे आज मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायलय परिसर, गाजियाबाद मे श्री कृष्ण उपाध्याय, जिला जजध्अध्यक्ष , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजियाबाद की अध्यक्षता मे किया गया ।
मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के 3609 वादो का निस्तारण किया गया । केवल अर्थदण्ड से दण्डनीय मामलो में अंकन 5,84,915 रूपए अर्थदण्ड आरोपित पर वसूल किया गया ।
मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर से सम्बन्धित कुल 07 वादो का निस्तारण करते हुए पक्षकारान को 23,03,000 रूपये की धनराशि प्रतिकर के रूप में दिलायी गयी । मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत में वैवाहिक एंव भरण पोषण सम्बन्धी 19 मामलो का निस्तारण परिवार न्यायालय द्वारा सुलह समझौते के आधार पर अंकन 34,40,000 रूपये सेटलमेंट धनराशि के रूप मे पक्षकारो को दिलाये गये । लघु प्रकृति के मामलो में लेबर एक्ट, वाणिज्य अधिनियम, आबकारी अधिनियम, जिला परिषद अधिनियम आदि से सम्बन्धित 3124 मामलो का निस्तारण किया गया है ।
इसके अतिरिक्त बैंक लोन के प्री लिटिगेशन से सम्बन्धित 11 वाद नियत किये गये जिनमें से 01 का वाद का निस्तारण किया गया तथा अंकन 28,000 रूपये का सेटलमेंट किया गया ।
राजस्व न्यायालयों से प्राप्त सूचना के अनुसार राजस्व सम्बन्धी 21 मामलो का निस्तारण किया गया । आगामी मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला मुख्यालय, तहसील लोनी, मोदीनगर एवं गाजियाबाद में दिनांक 8 अक्टूबर को किया जायेगा । आज आयोजित मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत से लगभग 4000 व्यक्ति लाभान्वित हुए ।



0 comments:
Post a Comment