राधिका आप्‍टे की फिल्‍म 'पार्च्‍ड' का ट्रेलर रिलीज - Hindi film parched trailer released

बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे की आने वाली फिल्म 'पार्च्ड' का अजय देवगन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया. इस फिल्म में राधिका आप्टे, सुरवीन चावला, तनिष्ठा चटर्जी और लेहार खान मुख्य भूमिकाओं में हैं.

अभिनेता अजय देवगन की आने वाली सह-निर्मित फिल्म 'पार्च्‍ड' 23 सितम्बर को रिलीज होगी. लीना यादव के निर्देशन में बनी इस फिल्म में चार आम महिलाओं रानी, लाजो, बिजली और जानकी की खट्टी मीठी कहानियों को दिखाया गया है. इसमें सुरवीन चावला को डांसर के रूप में दिखाया गया है वहीं तनिष्ठा विधवा के किरदार में हैं.

भारत के ग्रामीण क्षेत्र पर बनी फिल्म 'पार्च्‍ड' तीन महिलाओं के सामान्य जीवन की कहानी को दर्शाती है, जो सदियों पुरानी मान्यताओं को तोड़कर आजादी की ओर बढ़ती हैं.

 'पार्च्‍ड' का ट्रेलर... 
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment