उत्तर प्रदेश में लाखों पेशनरों की बढ़ेगी 'परेशानिया - pension of millions pensioners will stuck in uttar pradesh

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेंशनरों की परेशानिया बढ़ने वाली है. पेंशनरों की परेशानि का वजह हैं उनका आधार नंबर का उनके खाते से अभी तक नही जोड़ा जाना . अधिकारियों के अनुसार, लाखों पेंशन लाभार्थियों का आधार नंबर अभी तक उनकी पेंशन योजनाओं के पोर्टल से लिंक नहीं हुआ है.

बता दे कि सरकार के नए निर्देशों के मुताबिक, पेंशन का भुगतान बिना आधार नंबर के नहीं किया जाएगा. इसके बाद से विभाग पेंशनरों का आधार नंबर लेने में जुट गए हैं.  समाजवादी पेंशन, वृद्धावस्‍था, निराश्रित महिला (विधवा) और विकलांग पेंशन में आधार नंबर को अनिवार्य कर दिया गया है. मौजूदा समय में इन चारों सामाजिक पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों की संख्या 2,15,654 है.

इनमें से अभी तक मात्र 28,590 पेंशनरों के आधार नंबर ही पेंशन पोर्टल से जोड़े जा सके हैं. अभी तक समाजवादी पेंशन में सबसे अधिक करीब 20 हजार लाभार्थियों का आधार लिंक हुआ है. अन्य पेंशन योजनाओं में यह आंकड़ा मात्र 10 फीसदी है.

इस संदर्भ में जिला समाज कल्याण अधिकारी केएस मिश्रा ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही की पेंशन किश्त का भुगतान तभी हो सकेगा, जब पेंशन पोर्टल से आधार संख्या जोड़ दी जाएगी. जिन पेंशनरों का आधार लिंक नहीं हो पाएगा उनकी पेंशन रूक जाएगी.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment