जदयू प्रखंड अध्यक्ष बने अनिरुद्ध सिंह JD-U Block President Anirudh Singh

गोपालगंज, (संवाददाता)   प्रखंड स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय मिश्र बतरहां के परिसर में जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव निवार्ची पदाधिकारी दिनेश मिश्र की उपस्थित में संपन्न हुआ। जिसमें अनिरूद्ध सिंह अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस मौके पर पार्टी के विशेष पर्यवेक्षक संचित कुमार राम, स्थानीय पर्यवेक्षक राधाकांत सिंह, विधायक रामसेवक सिंह, जिला पार्षद राजकुमार सिंह, मुन्ना राय, हरिनंदन यादव, भृगुआश्रम सिंह कुशवाहा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment