कबड्डी प्रतियोगिता में रतनपुरा की टीम विजयी Kabaddi team won the competition Rtnpura

गोपालगंज, (संवाददाता)  प्रखंड के उच्च विद्यालय रतनपुरा के प्रांगण में चल रहे मंगल ¨सह स्मृति कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में उच्च विद्यालय रतनपुरा की टीम ने सवनहीं एकादश के टीम को हराकर शील्ड पर अपना कब्जा जमा लिया। फाइनल मैच में भारी संख्या में दर्शकों की उपस्थित में खेले गये मैच के दौरान दोनों टीमों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। फाइनल मैच में रतनपुरा की टीम ने सवनहीं एकादश को बारह अंकों से पराजित कर दिया। फाइनल मैच के प्रमुख आकर्षण के केंद्र टूनटून ¨सह, राजन कुमार, संदीप, नवीन ¨सह आदि खिलाड़ी रहे। जिन्होंने अपने खेल से सबको प्रभावित किया। मैच के बाद विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख बबली ¨सह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर विजेता टीम को समाजसेवी अखिलेश ¨सह ने शील्ड प्रदान किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक श्रीकांत दीक्षित, शौकत अली, सुरेश प्रसाद, सचिन कुमार, रामसागर ¨सह समेत तमाम लोग उपस्थित थे। 
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment