मामा ने किया 18 महीने के मासूम का सौदा, बाद में की पार्टी The uncle of 18-month deal innocent, party later

गाजियाबाद. ( संवाददाता )   ट्रोनिका सिटी से शनिवार को अपहरण किये गए 18 माह के मासूम यश को गाजियाबाद पुलिस ने 30 घंटे के भीतर रविवार देर रात दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया। बच्चे को किडनैपर्स ने लक्ष्मीनगर निवासी एक दम्पति को 5 लाख में बेच दिया था। इस वारदात का मास्टर माइंड बच्चे का मुंह बोला मामा था जो कि फिलहाल फरार है।
यश को आरोपी सुनील और राहुल ने घर से उठाने के बाद पैदल लेकर ट्रोनिका सिटी पहुंचे थे। वहां से ऑटो में बैठकर बच्चे को दिल्ली ले जाया गया था। दिल्ली में सुनील ने अपने जानकार चांदवीर को फोन किया। चांदवीर अपनी पत्नी के साथ गाड़ी में आरोपियों के पास आया। यहां आरोपियों ने बच्चे को चांदवीर के हवाले किया जिसने इस बच्चे को अनीता नामक एक महिला डॉक्टर को दिया था। अनीता ने इस बच्चे को दिल्ली के लक्ष्मीनगर निवासी पारस जैन नमक व्यक्ति को बेच दिया था। पारस जैन और उनकी पत्नी को कोई बच्चा नहीं था इसलिए आरोपियों ने इस बच्चे को आसानी से उन्हें बेच दिया था।
पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली की किडनैपर एक घर में पार्टी कर रहे हैं। एसएसपी केएस इमेंनुएल और एसपी देहात राकेश पांडे ने टीम बनाकर वहां छापा मारा। ये सभी पार्टी कर सो चुके थे। यह पार्टी पारस जैन ने बच्चे को खरीदने के लिए दी थी। पुलिस ने वारदात में शामिल दो महिला समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इसके अलाव दो लोग फरार हैं जिसमें पारस जैन की पत्नी और सुनील शामिल हैं। अपहरण किये गए यश की मां पूजा को आरोपी सुनील अपनी बहन मानता था। उनसे राखी बंधवाता है। वारदात का मास्टर माईंड पुलिस के मुताबिक सुनील ही है। 

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment