गाजियाबाद. ( संवाददाता ) विजयनगर के भीमनगर कालोनी में रविवार शाम कार पार्किंग के विवाद की वजह नानी-धेवते की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई है। वारदात के बाद आरोपी भाग गया, विरोध में मृतकों के परिजनों ने एनएच-24 जाम कर दिया। इससे दिल्ली-हापुड़ की ओर जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एसपी सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
जानकारी के मुताबिक, भीमनगर कालोनी में रहने वाला रविंद्र (20) बी-फार्मा का स्टूडेंट है। वह सोमवार शाम साढ़े चार बजे कार लेकर कॉलेज से घर आया था। गली में गोलू के जानवर गली में बंधे थे, जिस वजह से उसने रविंद्र को गाड़ी पार्क करने से गोलू ने रोक दिया। इसे लेकर दोनों में बहस शुरू हुई तो गोलू घर के अंदर गया और दोनाली बंदूक निकाल लिया। इस दौरान उसका रिश्तेदार कृष्णा और अभिषेक भी वहां आ गए और गोलू के हाथ से बंदूक छीनकर कृष्णा ने रविंद्र पर गोलियां बरसा दी। रविंद्र को दो गोलियां मारी गई, वह लहूलुहान होकर सडक पर गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गोलियां की तड़तड़ाहट की आवाज सुनकर रविंद्र की नानी प्रेमवती घर से बाहर आई और धेवते को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी कृष्णा ने प्रेमवती को भी दो गोलियां मारी। इस दौरान अभिषेक और गोलू ने प्रेमवती को अपशब्द कहे, प्रेमवती को घायल हालत में तड़पता देख आरोपी ने उन्हें एक और गोली मारी, जिससे प्रेमवती की भी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से बाइक पर बैठकर भाग गए। डबल मर्डर से कालेानी में हडकंप मच गया और मृतकों के परिजनों ने एनएच-24 जाम कर दिया। डबल मर्डर और एनएच-24 जाम होने की सूचना पर एसपी सिटी सलमान ताज, सिटी मजिस्ट्रेट ब्रह्मदेव सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डबल मर्डर से आक्रोशित लोगों ने करीब दो घंटे तक एनएच-24 पर जाम लगाए रखा। इससे दिल्ली-यूपी की ओर आवागमन करने वाले वाहन चालकों को परेशानी हुई। वाहनों के पहिए थम गए, करीब दस किलोमीटर लंबा जाम एनएच-24 पर लग गया। यातायात को सुचारू करने के लिए पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन कर दिया। एबीईएसआईटी क ट से ग्रेटर नोएडा के रास्ते वाहन चालकों को दिल्ली की तरफ भेजा गया। उधर, दिल्ली से गाजियाबाद आने वाले वाहन चालकों को सीआईएसएफ कट के पास से डायवर्जन कर जीटी रोड के रास्ते मोहननगर, लालकुआं होते हुए एनएच-24 पर भेजा गया।



0 comments:
Post a Comment