विदेषी विद्वानों ने सिखाये उद्यमिता के गुर Foreign scholars taught the tricks of Entrepreneurship

साहिबाबाद, (प्रमुख संवाददाता )  आईटीएस मोहन नगर में आन्ट्रप्रनरशिप एन्ड जेन्डर डिवेलपमेंन्ट ग्लोबली विषय पर गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया जिसमें इजिप्ट (मिश्र) से आई सुश्री समह समीर मुस्तफा ऐल्डिसूकी एवं कीनिया से आई सुश्री रेजिना वाकियों कियोको ने पीजीडीएम के विद्यार्थियों को उद्यमिता के व्यावहारिक मंत्र सिखाये। 
      सुश्री समह, इजिप्त सरकार के वित्त मंत्रालय में कार्यरत हैं जबकि सुश्री रेजिना, कीनिया के राष्ट्रपति कार्यालय में सेवायोजित हैं।

दोनों विद्वानों ने विश्व स्तर पर खासकर इण्डिया, इजिप्ट और कीनिया में उद्यमिता के बदलते रुझानों एवं उद्यमिता पर लैंगिक प्रभावों की चर्चा की। विद्यार्थियों को जानकर आश्चर्य हुआ कि वैश्विक स्तर पर उद्यमिता के क्षेत्र में पुरुषों का एकाधिकार अब तेजी से कम हो रहा है तथा अधिकांश देशों में महिलायें सफल उद्यमी के रूप में सफलता के नित नये झण्डे गाड़ रहीं है। पीजीडीएम की विद्यार्थी पायल ने कहा कि वह इजिप्ट के बारे में इतनी रोचक जानकारी पाकर वे प्रसन्न हैं और अगर उन्हें मौका मिले तो वह स्वयं इजिप्ट जाकर वहाँ की महिलाओं की सफलता की साक्षी बनना चाहेंगी।
    आई टी एस समूह के चेयरमैन डाॅ0 आरपी चड्ढा ने इस आयोजन के लिये डायरेक्टर जनरल डाॅ0 एके पुरी एवं प्रोफेसर व्रिजेष जैन को बधाई दी।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment