परिवार के पांच सदस्यों की हत्या Killing five family members

बरेली ]उप्र:,  (भाषा)  हफीजगंज थाना क्षेत्र के तेहरा गांव में अज्ञात लोगों ने एक परिवार के पांच सदस्यों की आज हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि सुच्चा सिंह (50) का शव उसके घर के निकट खेत में पडा पाया गया। उसकी पीठ में गोलियांे के निशान थे। सुच्चा की पत्नी जसप्रीत सिंह कौर (42), बच्चे अंशू (12), गुरदयाल (14) और हरदयाल (10) के शव मकान में पाये गये।

पुलिस के अनुसार शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पायी है।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment