कश्मीर अशांति : मरने वालों की संख्या 78 हुयी , ताजा प्रदर्शन में दो की मौत Kashmir unrest: death toll was 78, two died in the latest display

श्रीनगर,  (भाषा) कश्मीर में सुरक्षा बलों और पत्थर फेंक रहे प्रदर्शनकारियों के बीच ताजा संघषरें में आज दो युवक की मौत हो गयी जबकि कई अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने कश्मीर के सभी 10 जिलों में कर्फ्यूू लगा रखा है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बांदीपुरा में ईद की नमाज समाप्त होने के तुरंत बाद प्रदर्शनकारियों के समूह ने सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस पर जवाबी कार्रवाई करते हुये सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले और पैलेट गन चलाए।

उन्होंने बताया कि 20 वर्षीय मुर्तजा अहमद को आंसू गैस का गोला लगा जिसके परिणामस्वरूप उसकी मौत हो गयी। बांदीपुरा शहर में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में कई अन्य घायल हो गये।
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि शोपियां जिले के बांदीपुरा में ताजा प्रदर्शनों के दौरान एक युवक शाहिद अहमद के मारे जाने के बाद दक्षिण कश्मीर से भी संघषरें की खबर मिली है।
इन मौतों के साथ कश्मीर में जारी आंदोलन के दौरान मरने वालों की संख्या बढ़ कर 78 हो गयी है।

ईद के मौके पर पूरी घाटी में लगा कफ्र्यू, हेलीकॉप्टरों और ड्रोनों से हो रही निगरानी

श्रीनगर,  कई साल में पहली बार आज अधिकारियों ने कश्मीर घाटी के सभी 10 जिलों में ईद के मौके पर कफ्र्यू लगा दिया। घाटी में निगरानी के लिए हेलीकॉप्टरों और ड्रोनों को तैनात किया गया है।

अलगाववादियों की ओर से संयुक्त राष्ट्र के स्थानीय अधिकारियों तक मार्च निकालने के आह्वान के मद्देनजर बड़ी संख्या में लोगों के जुटने पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह मार्च संयुक्त राष्ट्र महासभा के 71वें सत्र की शुरूआत के दिन ही पड़ रहा है। महासभा के सत्र की शुरूआत आज न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पर हो रही है।

अधिकारियों ने कहा कि सेना को तैयार रहने के लिए कहा गया है। यदि घाटी में ताजा हिंसा भड़कती है तो सेना हस्तक्षेप करेगी। घाटी में पिछले दो माह से भी ज्यादा समय से तनाव व्याप्त है और अब तक 75 से ज्यादा लोग मारे गए हैं।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों के महत्वपूर्ण स्थानों पर सेना के जवानों को तैनात किया गया है। ये वे इलाके हैं, जहां पूर्व में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए हैं। कफ्र्यू बीती आधी रात से लगाया गया है।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment