केजरीवाल ने पत्रकार को कहा दलाल-Chikungunya Havoc In Delhi

नई दिल्ली. दिल्ली में चिकनगुनिया और डेंगू का कहर अब भयानक रूप ले रहा है. सर गंगाराम अस्पताल में पिछले 24 घंटों में चिकनगुनिया से तीन लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, इस मामले पर दिल्ली सरकार अपना पल्ला झाड़ने में लगी है. दूसरी ओर, इसे लेकर सवाल उठाए जाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भड़क गए. उन्होंने एक पत्रकार को दलाल कह डाला.

सरकार ने झाड़ा पल्ला

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने यह कहकर सरकार का बचाव किया है कि सोमवार रात को जिस व्यक्ति की चिकनगुनिया से मौत हुई थी, उसे अंतिम वक्त पर अस्पताल लाया गया था. सत्येंद्र जैन ने कहा कि मृतक व्यक्ति यूपी का रहने वाला था और उसे बिल्कुल अंतिम समय पर अस्पताल लाया गया था.

पत्रकार पर भड़के केजरीवाल, बताया दलाल

हुआ यूं कि पत्रकार शेखर गुप्ता ने ट्वीटर पर चिकनगुनिया से मौत संबंधी मामला उठाया था. उन्होंने कहा था कि दिल्ली सरकार सुरक्षित रूप से पंजाब, गोवा, गुजरात जीतने में लगी है. इस पर टिप्पणी करते हुए केजरीवाल ने कहा कि राजनीति करनी है, खुल कर सामने आओ. पहले कांग्रेस की दलाली करते थे, अब मोदी की? ऐसे लोगों ने पत्रकारिता को गंदा किया. एक अन्य ट्वीट में केजरीवाल ने कहा कि दो शब्द अपने मालिक के बारे में भी बोल दो जो दुनिया जीतने चले हैं?

एमसीडी को ठहराया जिम्मेदार

केजरीवाल ने आशुतोष के एक ट्वीट को रिट्वीट कर चिकनगुनिया से मौत के लिए दिल्ली एमसीडी को जिम्मेदार ठहराया. इसमें कहा गया है कि मच्छरों को बढ़ने से रोकने की पूरी जिम्मेदारी दिल्ली एमसीडी की है.

दिल्ली में डेंगू के मामले भी बढ़ रहे

आंकड़ों के मुताबिक, साउथ दिल्ली निगम इलाके में डेंगू के 543 मामले, नॉर्थ दिल्ली निगम में 307, ईस्ट दिल्ली निगम में 166, एनडीएमसी में 46, दिल्ली कैंट में 4 और बाकी इलाकों में 92 मामले पाए गए हैं.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment