मुलायम चुनाव अभियान की शुरुआत आजमगढ़ से करेंगे - mulayam singh yadav launched election campaign in azamgarh

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2017 के लिए सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी करना शुरू कर चुके है. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने भी अपनी कमर कस ली है. सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव अपने चुनावी अभियान की शुरुआत अपने संसदीय क्षेत्र से करेंगे . मुलायम सिंह सात अक्तूबर को आजमगढ़ में एक रैली करने वाले हैं. इस रैली को सपा के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है.

उत्तर प्रदेश में चुनाव के लिए अधिसूचना तो अभी जारी नहीं हुई है, लेकिन सभी पार्टियों ने शक्ति प्रदर्शन शुरू कर दिया. आजमगढ़ में मायावती ने रैली कर सपा पर जमकर हमला भी बोला है. मतदाताओं को लुभाने के क्रम में सभी पार्टियां शतरंज की बिसात पर अपनी चाल चल रही हैं.

आजमगढ़ में मायावती की रैली भी सफल रही थी, ऐसे में सपा का यह प्रयास है कि उनकी रैली ऐसी हो कि वे मायावती को मात दे सकें. अखिलेश यादव ने विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान अपने भाषण में यह दावा किया है कि उनकी सरकार प्रदेश में फिर से बनेगी. इसलिए सपा अपनी रैली से भी कुछ इसी तरह का संदेश देना चाहेगी.

चूंकि आजमगढ़ का पूर्वी उत्तर प्रदेश की सियासत में अहम स्थान है इसलिए इस रैली को लेकर सपा में खासा उत्साह है. सपा के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि यह एक मेगा रैली होगी और इसी से पार्टी प्रदेश में चुनावी अभियान की शुरुआत करेगी.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment