सिंधू ,साक्षी और दीपा हो सकते हैं स्वच्छ भारत मिशन के नये चेहरे - new faces of clean india mission

स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए स्वच्छता मंत्रालय रियो ओलंपिक के पदक विजेता पीवी सिंधू , साक्षी मलिक और ओलंपियन दीपा करमाकर को इस अभियान में शामिल करने का फल करने वाली हैं. जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल स्वच्छ भारत मिशन को लेकर जागरुकता पैदा करने के लिए नये चेहरे हो सकते हैं.


पेयजल और स्वच्छता सचिव परमेश्वरन अय्यर ने बताया, ‘‘हम ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और साक्षी मलिक के अलावा जिम्नास्ट दीपा करमाकर को स्वच्छ भारत मिशन से जोड़ने के उत्सुक हैं. उनकी सफलता में स्वच्छता की भूमिका की कहानी से मिशन को फायदा मिल सकता है.'' उन्होंने कहा कि स्टार खिलाड़ी कई महिलाओं को प्रेरित कर सकती हैं विशेषकर ग्रामीण हलाकों में. उन्होंने कहा, ‘‘इन ओलंपियनों को जोड़ने के लिए हम खेल मंत्रालय से संपर्क करेंगे.''

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment