नव विवाहिता ने की आत्म हत्या Newly married suicide

सहिबाबाद,  ( प्रमुख संवाददाता )    थाना साहिबाबाद क्षेत्र की कालोनी शालीमार गार्डन में एक नव विवाहिता ने फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली। मृतका अपने मायके में ही फिलहाल रह रही थी तथा अपनी शादी से खुश नहीं थी।
     जानकारी के अनुसार 22 साल की मीनाक्षी पत्नी सुमित राठौर अपने पिता अर्जुन सिंह के साथ बी - 155 एफ2 शालीमार गार्डन में रहती थी। बृहस्पतिवार की सुवह पता चला कि मीनाक्षी ने गले में चुनरी का फंदा बनाकर बाथरूम में आत्महत्या कर ली है। मीनाक्षी की शादी वर्ष 2015 में दिल्ली शाहदरा निवासी सुमित राठौर के साथ हुई थी लेकिन वह इस शादी से खुश नहीं थी। 
       पुलिस का कहना है कि शादी के बाद वह एक बार अपनी ससुराल से लापता हो गयी थी।  जिसकी दिल्ली के एक थाने में गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी। बाद में पता चला कि वह अपनी बड़ी बहन के ननदोई रोहित निवासी सेठी कालोनी उज्जैन के साथ है। फिलहाल वह अपने माता पिता के पास रह रही थी। आत्म हत्या से पहले भी उसने रोहित से बात की थी। संभावना यही है कि जिससे प्यार किया उसके साथ जीवन नहीं बिता सकी तथा जिससे शादी हुई उसे अपना हम सफर नहीं बना सकी।
      पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है

तीसरी मंजिल से गिर कर लड़की घायल
साहिबाबाद,  ( प्रमुख संवाददाता )   लाजपतनगर में छत पर कपड़े सुखाने गई एक नावालिग लड़की छत के तीसरी मंजिल से गिर कर घायल हो गई। लड़की को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    जानकारी के अनुसार 17 साल की शिवानी पुत्री भरत ंिसंह रावत निवासी बी - 433बी लाजपतनगर कक्षा 12 की छात्रा है। वह अपने घर की तीसरी मंजिल पर कपड़े सुखाने गयी थी। वहां से वह किसी तरह नीचे गिर गयी। लड़की के सिर तथा हाथ पैर में कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। इलाज के लिये शिवानी को अम्बे अस्पताल लाजपतनगर में भर्ती कराया गया है तथा उसका आपरेशन चल रहा है।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment