गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जिलाधिकारी निधि केसरवानी /अध्यक्ष जिला नगरीय विकास अभिकरण गाजियाबाद ने जनपद गाजियाबाद के अन्र्तगत शहरी क्षेत्र के निवासियो के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास के लिए आवेदन की तिथि 30 तक बढ़ा दी है । इस (शहरी) योजनान्तर्गत लाभार्थियों को नीति में वर्णित विभिन्न घटकों के अन्तर्गत आवास हेतु लाभान्वित किया जाना है जिसके अन्तर्गत समस्त नगर निगम/नगर पालिका परिषद /नगर पंचायत में रह रहे सभी आवासहीन परिवारों (झुग्गी बस्ती या गैर झुग्गी बस्ती में निवास करने वाले) से आवेदन पत्र दिनांक 9 सितम्बर तक आमंत्रित किये थे। जिसकी अन्तिम तिथि बढा दी गयी है। अब आवेदन पत्र प्राप्त करने की तिथि 30 सितम्बर, तक बढा दी गयी है।
इस हेतु जनपद गाजियाबाद मुख्यालय के नगरीय क्षेत्र के इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में भरकर डूडा कार्यालय नगर निगम गाजियाबाद में तथा नगर पालिका/नगर पंचायत के इच्छुक व्यक्ति सम्बन्धित नगर पालिका/नगर पंचायत कार्यालय में 30 सितम्बर तक प्रस्तुत कर सकते हैं। योजनान्तर्गत लाभार्थी www.hfaup.org- पर आॅनलाईन भी आवेदन कर सकते हैं। आॅनलाईन आवेदन करते समय लाभार्थी के पास आवेदन पत्र में भरे जाने वाले सामान्य विवरण के साथ-साथ आधार कार्ड का होना आवश्यक है। निर्धारित समयावधि के पश्चात प्राप्त आवेदन विचार योग्य नहीं होगे।



0 comments:
Post a Comment