राहुल के किसान यात्रा का दूसरा दौर में भी हुआ खटिया लूट - Rahul gandhis meeting in mirzapur

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के किसान यात्रा का दूसरा दौर आज शुरू हुआ।  उनकी इस यात्रा को आम जनता का भी समर्थन मिलता दिख रहा है। इस यात्रा के तहत राहुल बुधवार को मिर्जापुर पहुंचे और खाट सभा की। कांग्रेस उपाध्‍यक्ष ने लोगों को संबोधित किया और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा।

राहुल गांधी की सभा खत्‍म होते ही स्‍थानीय लोग खाट लेकर चलते बने। कुछ ऐसे लोग भी नजर आए जो खाट न मिल पाने के चलते निराश थे। राहुल गांधी की सभा में एक बार फिर खाट की लूट मचने की घटना सुर्खियों में आ गई। इस दौरान घोषणा होती रही कि “खाट छोड़कर चले जाओ” लेकिन लोग खाट लेकर निकलते रहे। बता दें कि इसी तरह की खाट लूट पहले भी राहुल गांधी की देवरिया में खाट सभा में हुई थी। गोरखपुर में भी किसान खाट ले गए थे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी खाट सभा का दूसरा चरण बुंदेलखंड से शुरू करेंगे। वे गुरुवार की शाम साढ़े सात बजे चित्रकूट पहुंचेंगे। यहां कार्यकर्ताओं और किसानों से मिलेंगे। रात में आराम करने के बाद वह शुक्रवार को चित्रकूट में रोड शो और खाट सभा करेंगे। इसके लि‍ए करीब 2000 खाट का इंतजाम किया गया है। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि खाट ले जाएं या छोड़ दें, यह किसानों की मर्जी है।

राहुल गांधी अपनी इस यात्रा के दौरान केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार को निशाना बना रहे हैं। वैसे बीते दिनों उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान बसपा और सपा पर भी निशाना साधा था।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment