पत्रकार राजदेव रंजन हत्या कांड में बड़ा खुलासा… मो. शहाबुद्दीन का जेल जाना तय !-Rajdeo Ranjan Muder Case

पटना, 14 सितम्बर। पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में नया खुलासा सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस मामले का मुख्य आरोपी मो कैफ को बाहुबली नेता शहाबुद्दीन के साथ जेल से छूटने के समय देखा गया। इस मामले के बाद जिला प्रशासन ने अपनी ओर से तैयारियां आरम्भ कर दी है।
बताते चले कि हिंदुस्तान के सीवान ब्यूरो प्रभारी राजदेव रंजन हत्याकांड में सीधे तौर पर पूर्व सांसद शहाबुद्दीन का नाम सामने आया था। अब जब मो शहाबुद्दीन के साथ मो कैफ को देखा गया तो स्पष्ट हो जाता है कि कहीं न कहीं इस मामले में शहाबुद्दीन का भी हाथ है।

दूसरी ओर इस मामले में सीवान पुलिस ने कहा कि वह राजद के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन को नोटिस जारी कर पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड के दो फरार संदिग्धों के सिलसिले में उनसे पूछताछ करेगी।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment