त्योहारी सीजन से पहले हजारों अस्थायी भर्तियां करेगी फ्लिपकार्ट Standing before the festive season, thousands will fill Flipkart

नयी दिल्ली,  (भाषा) इकामर्स कंपनी फ्लिपकार्ट त्योहारी सीजन से पहले अपनी डिलीवरी व लाजिस्टिक्स सेवाओं को चुस्त दुरूस्त बनाने के लिए 10,000 से अधिक अस्थायी कर्मचारी रखेगी।

उल्लेखनीय है कि आनलाइन खुदरा या इकामर्स कंपनियां आगामी त्योहारी सीजन में अपनी ब्रिकी बढाने के लिए विभिन्न पेशकश शुरू करने की तैयारी में हैं।

फ्लिपकार्ट के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नितिन सेठ ने पीटीआई भाषा से कहा,‘ त्योहारी सीजन आने के साथ ही हमें उम्मीद है कि साल सेल अधिक अच्छी व बेहतर होगी।’ उन्होंने कहा,‘ आपूर्ति के वैकल्पिक माडल की नयी क्षमताओं कसेाथ साथ हम देश भर में डिलीवरी व लाजिस्टिक्स सेवाओं को चुस्त दुरूस्त बनाने के लिए 10,000 से अधिक अस्थायी भर्तियां करने की सोच रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि ये भर्तियां त्योहारी सीजन में भारी मांग की अपेक्षा को ध्यान में रखते हुए की जाएंगी।

उल्लेखनीय है कि प्रतिद्वंद्वी स्नैपडील ने भी 15 सितंबर से 15 नवंबर के बीच 10000 अस्थाई नौकरियां देने की उम्मी जताई है।

सेठ ने फ्लिपकार्ट से 800 लोगों की छंटनी संबंधी रपटों को खारिज कर दिया और कहा कि ‘ये सब गलत व आधारहीन है।’ 
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment