श्रीनगर, (भाषा) कश्मीर के नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा के निकट सेना ने आज आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए चार आतंकियों को मार गिराया।
सेना के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘नौगाम सेक्टर में सीमा रेखा पर चौकस सैनिकों ने कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी और घुसपैठियों को चुनौती दी।’’ उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसका सुरक्षा बलों ने ‘प्रभावी तरीके से जवाब’’ दिया और मुठभेड़ शुरू हो गया।
अधिकारी ने बताया, ‘‘चार आतंकवदियों को मार गिराया गया है और घटनास्थल से युद्ध की तैयारी के जैसा स्टोर बरामद किया गया है।’’ उन्होंने साथ ही बताया कि मुठभेड़ अब भी जारी है।

0 comments:
Post a Comment