पुंछ में उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में पुलिस कर्मी की मौत Policeman killed in encounter with militants in Poonch

जम्मू,  (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में उग्रवादियों के साथ भीषण गोलीबारी में एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई और एक अधिकारी सहित दो व्यक्ति घायल हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने पीटीआई भाषा को बताया ‘‘पुंछ में अल्लाह पीर इलाके में उग्रवादियों की उपस्थिति का पता चलने के बाद वहां आज सुबह निर्माणाधीन मिनि सचिवालय के समीप गोलीबारी हुई। ’’ अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई जिनकी पहचान आर कुमार के तौर पर हुई है। गोलीबारी में दो व्यक्ति घायल भी हुए हैं।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में विशेष अभियान समूह के उप निरीक्षक मंजूर हुसैन तथा एक नागरिक तारिक घायल हुए हैं।

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ जारी है और विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है।
   
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment