देवी देवताओं के खिलाफ टिप्पणी, धारा 144 लागू Against the Gods comment, apply section 144

बिलासपुर,  (भाषा) छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में देवी देवताओं के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद तनाव है। जिला प्रशासन ने शहर में धारा 144 लगा दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने आज बताया कि सोशल मीडिया पर हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ आप*ि++++++*ाजनक टिप्पणी के बाद मुंगेली जिले में तनाव की स्थिति बन गई है। सर्व दलीय मंच के लोगों ने बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295 और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद ने बताया कि घटना के बाद मुंगेली में धारा 144 लगा दी गई है। स्थिति नियंत्रण में है। विवेकानंद ने बताया कि सोशल मीडिया फेसबुक और बाद में व्हाट्सऐप पर आप*ि++++++*ाजनक पोस्ट के बाद मंगलवार रात से ही मुंगेली में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। बुधवार को सुबह तनाव पूरे इलाके में फैल गया था। सैकड़ों की संख्या में हिंसक भीड़ ने कई स्थानों पर जमकर प्रदर्शन किया। मुंगेली के दाऊपारा चौक पर भी सैकड़ों लोग एकत्र हो गए थे।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर टायर जलाए और आरोपी युवक पर तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे थे। अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तत्काल पुलिस बल ने वहां मोर्चा सम्हाल लिया। बाद में पुलिस ने आरोपी युवक विकास खांडेकर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने धारा 295 और आईटी एक्ट की धारा 67 ए के तहत मामला दर्ज किया है। स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है तथा शहर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। बिलासपुर के अलावा कवर्धा, लोरमी सहित आसपास के इलाकों से भी पुलिस बल को वहां बुला लिया गया है। मुंगेली में शांति समिति की बैठक बुलाकर प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की गई है।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment