15 दिसंबर से शुरू होगा प्रो कुश्ती लीग का दूसरा चरण - Pro wrestling league second edition from dec 15

प्रो कुश्ती लीग (पीडब्ल्यूएल) का दूसरा चरण 15 दिसंबर से शुरू होगा, जिसमें आठ टीमें शिरकत करेंगी.

इस बार इसमें पिछली साल से दो टीमें ज्यादा भाग लेंगी. यह लीग इस बार एक महीना चलेगी. आयोजन स्थलों को भी पांच से बढ़ाकर आठ किया गया है.

टीम की संख्याओं में इजाफा करने के अलावा पीडब्ल्यूएल ने आज आगामी दूसरे सत्र के लिए कई खिलाड़ियों को जोड़ने की घोषणा की. पिछली बार 54 खिलाड़ियों का पूल था, जिसे इस बार बढ़ाकर करीब 80 का कर दिया गया है और अंतरराष्ट्रीय पहलवानों की संख्या भी 24 से बढ़कर करीब 40 तक पहुंच गई है.

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह, प्रो स्पोर्टीफाई के संस्थापक और प्रमोटर कार्तिकेय शर्मा और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क के स्पोर्ट्स और वितरण के अध्यक्ष राजेश कौल ने इस लीग के दूसरे चरण की घोषणा की.

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, 'भारतीय कुश्ती ने देश में खेलों के विकास में अहम योगदान दिया है. इसका सबसे बड़ा उदाहरण हमारे पहलवानों का लगातार तीसरे ओलिंपिक में पदक जीतना है. शायद यही वजह है कि देश में कुश्ती के चाहने वालों की संख्या में खूब इज़ाफा हुआ है. यहां तक कि स्थानीय दंगलों में भी पहलवान इस खेल का भरपूर लुत्फ उठाते हैं.

उन्होंने कहा, 'प्राप्त आंकड़ों से भी स्पष्ट है कि साल भर में ओलिंपिक की सभी स्पर्धाओं में कुश्ती को देखने वालों की संख्या में रिकॉर्डतोड़ वृद्धि हुई है. यह सब कुश्ती अधिकारियों की कड़ी मेहनत, राज्य इकाइयों की सक्रियता और पीडब्ल्यूएल के कमर्शियल पार्टनर प्रो स्पोर्टीफाई के बेहद कम समय में लीग के आयोजन को अंजाम तक पहुंचाने की वजह से संभव हुआ है'.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment