संसद का शीतकालीन सत्र 16 नवंबर से शुरू होगा Winter session of Parliament will begin from November 16

नई दिल्ली, ( विशेष संवाददाता )  संसद का शीतकालीन सत्र आगामी 16 नवंबर से शुरू होगा और यह एक माह तक चलेगा। लोकसभा एवं राज्यसभा सचिवालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संसद के दोनों सदनों (लोकसभा एवं राज्यसभा) का शीतकालीन सत्र 16 नवंबर से शुरू होगा। इस दौरान कुल 22 बैठकें होंगी। शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर तक चलेगा।
अभी तक आमतौर पर संसद का शीतकालीन सत्र नवंबर के तीसरे हफ्ते में शुरू होता रहा है और प्रायः क्रिसमस के पूर्व तक चलता है। किन्तु इस साल इसे थोड़ा पहले आहूत किया गया है। बताया जाता है कि सरकार अगले साल से बजट सत्र को फरवरी के अंतिम सप्ताह के बजाय कुछ पहले ही बुलाने पर विचार कर रही है। संभवतः इसी क्रम में शीतकालीन सत्र को भी थोड़ा पहले बुलाया गया है।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment