विशाखापट्टनम में खेले जा रहे पांचवें और आखिरी वनडे मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 190 रनों से हराकर पांच वनडे मैचों की सीरीज पर कब्जा जमा लिया है. टीम इंडिया ने ये सीरीज 3-2 से जीती. इस शानदार जीत के हीरो रहे स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा उन्होंने पांच विकेट झटके और टीम इंडिया की शानदार जीत में बड़ा रोला निभाया. इसके अलावा अक्षर पटेल ने दो विकेट लिए. जबकि उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और जयंत यादव को एक-एक विकेट मिला. भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 50 ओवर में 270 रनों की चुनौती रखी थी. लेकिन कीवी टीम सिर्फ 79 रनों पर ऑल आउट हो गई.न्यूजीलैंड को लगे झटके
इस अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल बिना खाता खोले ही आउट हो गए. उन्हें उमेश यादव ने पवेलियन भेजा. इसके कप्तान विलियम्सन और लाथम ने पारी को संभालने की कोशिश की. लेकिन लाथम भी (19) के निजि स्कोर पर चलते बने. उन्हें बुमराह ने आउट किया. इसके बाद विलियम्सन और टेलर ने मोर्चा संभाला लेकिन कुछ देर बाद कप्तान विलियम्सन (27) के स्कोर पर चलते बने. उन्हें अमित मिश्रा ने आउट किया. इसके बाद टेलर, (19) वाटलिंग (0) और एंडरसन (0) भी अपना विकेट दे बैठे. टीम इंडिया के युवा स्पिन गेंदबाज जयंत यादव ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट लिया. उन्होंने कोरी एंडरसन को आउट किया.


0 comments:
Post a Comment