2 अभियुक्त गिरफ्तार, 18 लाख का माल बरामद 2 accused arrested, 18 million of recovered materials

गाजियाबाद, ( संवाददाता )  थाना सिहानीगेट पुलिस ने आज दिन में  सिकरोड मंगतराम स्कूल के पीछे  से क्रिमनल इन्टैलीजेन्स के माध्यम से अमानत मे ख्यानत करने वाले 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। जिनके निशादेही पर बर्जर पंेन्ट व कूकरों की लगभग कीमत करीब 18 लाख रूपये का माल व 2 नाजायज चाकू बरामद हुए है।
उल्लेखनीय है कि पकडे गये अभियुक्त राशीद ड्राईवर व कन्डेक्टर नासिर उर्फ यामीन  26 सितम्बर  को थाना क्षेत्र सिहानीगेट बर्जर पेन्ट गोदाम मेरठ रोड से बर्जर पेन्ट व कूकरो से लोड ट्रक नं0 डीएल1जीसी-6087 लेकर चले थे तथा अपने साथी आबिद के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से बर्जर पेन्ट व कूकरों को बेईमानी से देहरा बाई पास रोउ अलीगढ आसिफ के मकान पर उतारकर छुपा कर खाली ट्रक को गहईपुर चैराहा डिबाई पर छोड दिया था। उक्त घटना के संबंध मे थाना सिहानीगेट पर मु0अ0स0 1343/16 धारा 406 के तहत रिपोर्ट किया गया था। फरार अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
पुलिस के अनुसार पकडे गए दोनों राशीद पुत्र मौ0 हनीफ निवासी नदायल थाना सासवान जनपद बदायूॅ
तथा आबिद पुत्र भूरें खाॅ निवासी निशाद बाग कालोनी चीलकोरा रोड थाना कुवारसी जनपद अलीगढ हैं । इनके फरार साथियों में  नासिर उर्फ यामीन पुत्र हामीद,अब्दुल पुत्र भूरें खा, आसिफ पुत्र शेर अली  हैं । पुलिस ने इनके कब्जे से  बर्जर पेन्ट कीमती 13 लाख रूपये, 700 कूकर कीमती करीब 5 लाख रूपये तथा दो नाजायज चाकू बरामद किया है ।
तंमचे सहित अभियुक्त गिरफ्तार - थाना लोनी बार्डर पुलिस ने कल रात शान्ति मन्दिर बन्थला से  मेहर विश्वास पुत्र गुरांगो निवासी ग्राम झांगीपुरी थाना कोतवाली जनपद कूंच पश्चिमी बंगाल को गिरफ्तार किया  है। इसके कब्जे से एक तंमचा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुए है।  

अवैध गांजा बरामद, 1 गिरफ्तार - थाना कविनगर पुलिस ने कल रात  लाल कुआॅ पुल के नीचे से  अर्जुन पुत्र देवीलाल मालवाडी सोलंकी निवासी तिगरी बार्डर के पास एल ब्लाक थाना कजावल दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment