दिल्ली के मृख्यमंत्री का पुतला फूंका Burnt effigies of Chief Minister of Delhi


केजरीवाल का पुतला फूंकते लोग।
साहिबाबाद ( प्रमुख संवाददाता ) नगर निगम गाजियाबाद के वार्ड 57 जवाहर पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओ ने दिल्ली के मुख्य मंत्री  अरविन्द केजरीवाल का पुतला फूंकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी केजरीबाल के सेना द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ पीओके में किये गये सर्जीकल आपरेशन पर उठाये गये सबालों से नाराज थे।
           प्रदर्शन का नेत्रत्व भाजपा के वार्ड 9 के पार्षद सरदार सिंह भाटी, पूर्व पार्षद विनय चैधरी एवं भाजपा नेता कालीचरण पहलवान के नेतृत्व में किया गया। इस प्रदर्शन में अशोक भाटी उपाध्यक्ष जनकपूरी मण्डल, सोभनाथ चैहान, दानीबाबा, अमर सिंह, सूरज सिंह, पिंटू, धनीराम, मोहित जिंदल, संतोष राघव, महेंद्र चैधरी,  भीकम सिंह तथा आलम आदि सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।  प्रदर्शनकारयिों का कहना था कि वे देश के शहीदो की शहादत को अपमानित करने वाले तथा सेना के शौर्य पर सबाल उठाने वालों को कभी माफ नहीं कर सकते। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने सेना के सर्जीकल आपरेशन पर सबाल उठाकर न केबल सेना के शौर्य को नकारा है बल्कि शरहद पर देश की खातिर अपनी जान न्यौछावर करने वाले शहीदों का अपमान किया है। इसलिये वे दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीबाल का पुतला जलाकर अपना बिरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। केजरीबाल देश के लोगों के धैर्य को न तोड़े वरना देश का हर आदमी केजरीवाल और उनकी पार्टी के लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने देगा। 
         यह कैसी बिडम्बना है कि इस समय पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है और केजरीवाल दुश्मन देश तथा आतकवाद को पोसने वाले देश पाकिस्तान के साथ खड़े दिखते हैं। लोगों ने कहा कि जो भी देश ,देश की सेना के ऊपर सवाल करेगा उसका विरोध इसी प्रकार किया जायेगा।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment