सहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) डीएवी स्कूल राजेन्द्र नगर के छात्रों ने सीबीएसई तैराकी चैम्पियनशिप नार्थ जोन प्रथम में विद्याालय के खेल कूद के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया। विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न वर्ग में ग्यारह छात्रों ने क्रमशः स्वर्ण,रजत तथा काॅस्य पदक प्राप्त किये।
विद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक से चार अक्टूबर के बीच एपीजे स्कूल नोएडा में आयोजित प्रतियोगिता में 60 सीबीएसई स्कूलों के 318 छा़त्र प्रतिभागी बने ,जिनमें डीएवी राजेन्द्र नगर विद्यालय के 29 प्रतिभागी थे। अंडर11 के उदय एवं अषिता ने 50फ्रीस्टाइल ,50 बटर फ्लाई,200आईएम तथा 100फ्र्रीस्टाइल में क्रमशः स्वर्ण ,रजत एवं काॅस्य पदक जीता। अंडर 14 में रिशयंत ,आर्यन,रजनीश अंश,सिमरन एवं अनन्या ने 50,100 मीटर बटर फ्लाइ ,वेस्ट स्वीमर,4 ग 100 फ्रीस्टाइल रिले 200 फ्रीस्टाइल ,200आईएम में क्रमशः स्वर्ण ,रजत एवं काॅस्य पदक जीता। अंडर 17 में जतिन अनामिका,एवं स्वाति ने 200 फ्रीस्टाइल,800 फ्रीस्टाइल, 100 बटर फ्लाई,50मीटर बेस्ट स्ट्रोक,100 व 200 मीटर बेस्ट स्ट्रोक में क्रमशः स्वर्ण,रजत तथा काॅस्य पदक प्राप्त किये।
छात्रों की इस उपलब्धी पर विद्यालय के स्कूल के प्राचार्य बीके चैपड़ा ने छात्रों को वधाई दी तथा कहा कि देश को अच्छे नागरिकों के साथ अच्छे खिलाड़ियों की भी जरूरत है। खेल के लिये विद्यालय सर्वश्रेष्ठ मंच होता है तथा शिक्षक ही प्रतिभाओं को निखार सकते हैं।


0 comments:
Post a Comment