वायुसेना दिवस पर यातायात का बदलेगा रूट Air Force Day traffic on route changes

साहिबाबाद, प्रमुख संवाददाता साहिबाबाद स्थित हिंडन वायुसेना केन्द्र पर मनाये जाने बाले वायुसेना दिवस के कारण सुरक्षा कारणों से यातायात शुक्रवार व शनिवार को प्रभावित रहेगा। शनिवार यानी 8 अक्टूबर को वायुसेना दिवस है। इस कार्यक्रम के कारण वायु सैनिक बृहस्पतिवार 6 अक्टूबर को पूर्वाभ्याष करेंगे। इन दोनों दिन सुरक्षा कारणों से हिंडनपार क्षेत्र में यातायात प्रभावित रहेगा। महानगर गाजियाबाद की यातायात पुलिस भी बृहस्पतिवार को इसका रिहर्सल करेगी। इसके चलते हिंडन एयरफोर्स के आसपास से रूट डायवर्ट रहेगे तथा ट्रकों की एंट्री भी दो घंटे लेट खोली जाएगी।
         यातायात निरीक्षक अनिल यादव ने बताया कि हिडन वायुसेना केन्द्र के गोल चक्कर के आसपास की रोड को बंद रखा जाएगा। सुबह छह बजे से यातायात पुलिसकर्मी अपनी सेवा करने लग जाएंगे और दोपहर 12 बजे तक रूट डायवर्ट पर घ्यान रखेंगे। इसी के साथ ही मोहन से ट्रकों की एंट्री को भी बंद रखा जाएगा। ट्रकों की एंट्री सुबह 11 बजे खुलती है मगर परेड के पूर्वाभ्याष के कारण बृहस्पतिवार को एक बजे ट्रकों की एंट्री  खोली जाएगी। यह व्यवस्था बृहस्पतिवार और शुक्रवार दोनों दिन रहेगी।
     रूट डायवर्जन  इस तरह होगा-
मोहन नगर से भौेपुरा जाने वाले लोगों को हिंडन एयरफोर्स रोड पर चलने की मनाही रहेगी। इसके लिये यातायात राजेंद्र नगर गोल चक्कर से होकर करणगेट चैकी के रास्ते भौपुरा जा सकते है। करहेड़ा रोड से होकर हिंडन एयरफोर्स जाने वाला रास्ता बंद रहेगा। इस रास्ते पर जाने वाले लोग करहेडा रोड से ना होकर मोहन नगर से आवाजाही कर सकते है। इसीतरह भौपुरा से मोहन नगर व गाजियाबाद जाने वाले लोगों को करन गेट पुलिस चैकी से रूट डायवर्ट मिलेगा और उन्हें राजेंद्र नगर गोल चक्कर जीटी रोड से आना जाना होगा। लाजपत नगर कट से हिंडन एयरफोर्स की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। इसके चलते लोग लाजपत नगर की अंदर की सड़कों का प्रयोग कर जीटी रोड आ जा सकते है।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment