साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) आईटीएस संस्थान मोहन नगर द्वारा यूजी परिसर के छात्र-छात्राओं के लिए तृतीय वार्षिक खेलकूद सप्ताह का आयोजन किया गया। बीबीए तथा बीसीए के छात्र-छात्राओं के लिये आयोजित इस खेलकूद सप्ताह का उद्घाटन संस्थान के उपाध्यक्ष अर्पित चढढा ने किया। इस अवसर पर प्रथम दिन रस्सा-कसी, 400 मीटर तथा 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
दूसरे दिन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में अक्षय वालिया की टीम एवं महिला वर्ग में मीनाक्षी त्यागी की टीम प्रथम स्थान पर रही। दूसरी ओर पुरूष वर्ग 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में शरद त्यागी, मोहित चैधरी तथा विशाल त्यागी ने प्रथम स्थान पर कब्जा किया तो वहीं महिला वर्ग में आयुशी, सुमन, तथा रश्मि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे दिन बैडमिंटन प्रतियोगिता में मोहित, दीपक एवं मंयक को पुरूष वर्ग में क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। वहीं महिला वर्ग में छात्राओं पूजा, साक्षी एवं मेद्या को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किये गये। दूसरी ओर क्रिकेट प्रतियोगिता में निशान्त की टीम प्रथम स्थान पर रही।



0 comments:
Post a Comment