अवैध शस्त्र बरामद, 2 अभियुक्त गिरफ्तार Illegal weapons seized, arrested 2 accused

गाजियाबाद, ( संवाददाता )  थाना लिंकरोड पुलिस ने कल रात सन साईन रेड लाइट के पास से चैकिंग के दौरान  उस्मान अली उर्फ पिंकू पुत्र महरबान अली निवासी बी-92 वैलकम सिलमपुर थाना वैलकम दिल्ली 2. फहीम पुत्र अब्दूल रहीम निवासी कबूतर मार्किट थाना वैलकम दिल्ली को गिरफ्तार किया  है। जिनके कब्जे से 2 तंमचे 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुए है।
तमंचे सहित गिरफ्तार - थाना मुरादनगर पुलिस ने आज ऊषावेला में  ग्राम दुहाई से सुमित पुत्र रामकुमार निवासी बनत मौ0 संजयनगर थाना आर्दश मण्डी जनपद शामली को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक तंमचा 315 बोर व 1 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है।
चोरी की मोटर साईकिल बरामद, 1 गिरफ्तार - थाना सिहानीगेट पुलिस ने कल रात हरि मन्दिर चैराहे के पास से आकाश पाल पुत्र महेन्द्र पाल निवासी रूखी भगवानपुर थाना स्याना जनपद बुलन्दशहर को गिरफ्तार किया  है। जिसके कब्जे से थाना सिहानीगेट के मु0अ0स0 1254/16 धारा 379 भादवि से संबंधित चोरी की अपाचे मोटर साईकिल नं0 यूपी14एएम-3498 बरामद हुई है।
अवैध गांजा बरामद, 1 गिरफ्तार - थाना लोनी पुलिस ने कल रात  बुद्व बाजार से  आकिल पुत्र सफीक निवासी ए-ब्लाक पुरानाी सीमापुरी थाना सीमापुरी दिल्ली को गिरफ्तार किया  है। जिसके कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।
हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते 6 गिरफ्तार:- थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने कल रात चमन बिहार सुभाष का खाली प्लाट से रविन्द्र पुत्र लालशा प्रसाद निवासी बुद्व बाजार चैक,. रिंकू पुत्र सुधीर निवासी चमन बिहार थाना ट्रोनिका सिटी भूदेव पुत्र पूरन निवासी चमन बिहार, बोबी पुत्र भूरे निवासी चमन बिहार थाना ट्रोनिका सिटी,  तरूण पुत्र महेन्द्र निवासी घिटोरा थाना खेकडा जनपद बागपत तथा  राधेश्याम पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम हर गोविन्दपुर थाना गुन्नौर जनपद सम्भल को हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते समय गिरफ्तार किया  है। जिनके कब्जे से ताश के पत्ते व 4730 रूपये नकद बरामद हुए है।
1 शराब तस्कर गिरफ्तार, 28 पेटी अवैध शराब बरामद -  थाना सिहानीगेट पुलिस ने कल रात  विश्वासनगर से  योगेन्द्र पुत्र गिरधारी लाल निवासी घूकना भटटा रोड थाना सिहानीगेट जनपद गाजियबााद को गिरफ्तार किया  है। जिसके कब्जे से 28 पेटी अवैध शराब अरूणाचल मार्का बरामद हुई है। इसके अलावा विभिन्न थाना क्षेत्रों से 8 लोगों को गिरफ्तार कर करीब 80 लीटर शराब बरामद किया है । 

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment