महिला से पर्स लूटा Woman robbed of purse

साहिबाबाद, (  प्रमुख संवाददाता ) शालीमार गार्डन मेन में रहने वाली एक महिला से वाइक पर सवार दो लुटेरे उसका पर्स झपट कर ले गये। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन बदमाश बाइक से स्टंट करते हुए फरार हो गये।
     जानकारी के अनुसार रिजवाना सोमवार देर रात करीब आठ बजे अपने बच्चे के साथ बाजार में खरीदारी करने आई थीं। बाजार में वह खरीदारी कर रही रही थी तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश आए और झपट्टा मार कर उनका पर्स लूट कर ले गये। उसने  शोर मचाया लेकिन सब बेकार गया,लुटेरे आराम से भाग गये। हांलाकि बाजार में खरीदारी कर रहे अन्य लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे स्टंट करते हुए फरार हो गए। रिजवाना ने सौ नंबर पर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की और चली गयी। बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।


कार का शीशा तोड़ कर बैग चोरी
साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )
 वसुंधरा सेक्टर-एक में चोरों ने एक कार का शीशा तोड़ कर कार में रखा एक बैग चोरी कर लिया।
     जानकारी के अनुसार आशुतोष शुक्ल अपने परिवार के साथ वसुंधरा सेक्टर एक में रहते हैं तथा एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में इंजीनियर हैं। आशुतोष ने बताया कि वह बेटे व पत्नी के साथ खरीदारी करने नीति खंड के बाजार में आये थे। उन्होंने दुकान के बगल में अपनी कार खड़ी की और खरीदारी करने चले गये। करीब एक घंटे के बाद जव वे खरीदारी कर लौटे तो उन्होंने देखा कि उनकी कार की पिछली खिड़की का शीशा टूटा हुआ तथा कार में रखा बैग गायब है। उन्होंने सौ नंबर पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और पुलिस कर्मियों ने उन्हें थाना इंदिरापुरम में रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी। 
   चोरी गये  बैग में लैपटाप, 14 हजार रुपये नकद, जरूरी कागजात व पत्नी की दो सोने की अंगूठी रखी थीं। उन्होंने घटना की रिपोर्ट घर आकर ई-एफआईआर के द्वारा करायी है। थानाध्यक्ष शीलेश यादव ने बताया कि ई-एफआईआर दर्ज हुई है। जांच की जा रही है।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment